बाह: खेरागढ़: बसई अरेला में शिकारी की बंदूक से चली गोली, ट्यूशन पढ़ने गए 12वीं के छात्र की इलाज के दौरान हुई मौत
पिनाहट के बसई अरेला थाना क्षेत्र के एक गांव में ट्यूशन पढ़ने गए 12वीं के छात्र की शिकारी की बंदूक से चली गोली लगने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। गांव निवासी 20 वर्षीय मोहित पुत्र विनोद शनिवार शाम ट्यूशन शिक्षक आकाश के घर पढ़ने गया था। शिक्षक की गैरमौजूदगी में निर्माणाधीन कमरे में रखी बंदूक को देखने के दौरान अचानक गोली चल गई, जिससे उसके पैर में छर्रे लग गए।