कायमगंज: गांव सिरौली के इंटर कॉलेज में 2 फीट पानी भरने से जरूरी रजिस्टर, मार्कशीट और अन्य दस्तावेज खराब हुए, पढ़ाई भी ठप रही
नवाबगंज के सिरौली गांव में स्थित स्वामी दीनबंधु इंटर कॉलेज में पिछले तीन दिनों से हो रही तेज बारिश से व्यवस्थाएं बिगड़ गई हैं। पूरे कॉलेज परिसर में करीब डेढ़ से दो फीट तक पानी भर गया है। कार्यालय और प्रधानाचार्य कक्ष में पानी घुसने से महत्वपूर्ण दस्तावेज भीग गए हैं। प्रधानाचार्य गंगा नारायण त्रिवेदी ने बताया कि अलमारियों में रखे जरूरी दस्तावेज, भीग गए।