पिंड्रा: बड़ागांव पुलिस ने लेखपाल से राजस्व अभिलेख की लूट के मामले में बाइक सवार बदमाशों पर दर्ज किया मुकदमा
वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र के साधोगंज मार्ग पर चिमटिया के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक राजस्व लेखपाल को रोककर धमकाते हुए उसके बैग छीन लिए। जिसमें राजस्व अभिलेख के साथ कई महत्वपूर्ण दस्तावेज मौजूद थे। इसकी शिकायत पीड़ित लेखपाल ने बड़ागांव थाने की पुलिस से की। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया।