डिंडौरी: आबकारी विभाग ने बजाग एवं समनापुर में अवैध शराब की रोकथाम के लिए कार्रवाई की, 6 मामले दर्ज
डिंडौरी जिले के बजाग और समनापुर में अवैध शराब की रोकथाम को लेकर कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया के निर्देश पर आबकारी विभाग ने कार्यवाही करते हुए दबिश देकर 6 प्रकरण दर्ज किया कार्यवाही में कुल 25 पाव देशी मदिरा, 25 विदेशी मदिरा 41 लीटर हाथ भट्टी कच्ची शराब लगभग ₹25000 की मूल्य की होंडा स्कूटी गाड़ी जब्त की गई। जिला जनसंपर्क विभाग ने शुक्रवार शाम 7:15 पर जानकारी दी।