सहसवान: सहसवान उपजिलाधिकारी के आदेश पर सेवा हॉस्पिटल को किया गया सील, पंजीकरण न दिखाने पर हुई कार्रवाई
सहसवान नगर के हरदत्तपुर रोड स्थित सेवा हॉस्पिटल के खिलाफ तहसील प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने मिलकर बड़ी कार्रवाई की है। उपजिलाधिकारी सहसवान के सीधे निर्देश और नेतृत्व में मंगलवार को अस्पताल को पूरी तरह सील कर दिया गया। इस कार्रवाई से पूरे क्षेत्र के निजी अस्पताल संचालकों में हड़कंप मच गया है और कई संचालक अपने-अपने अस्पतालों पर ताला लगाकर मौके से फरार है।