प्रयागराज: राजरूपुर में महिलाओं ने होली मिलन समारोह के दौरान जमकर मचाया धमाल, एक-दूसरे को दी होली पर्व की बधाई
प्रयागराज के राजरूपपुर में होली मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया,जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुई,जहां पर महिलाओं ने जमकर धमाल मचाया है, तथा एक दूसरे को होली पर्व की बधाई दी है,जबकि बीते दिन पूर्व संपन्न हुए होली पर्व के दौरान प्रयागराज में धूमधाम से होली का पर्व मनाया गया है,तथा प्रयागराज की होली विश्व भर में प्रसिद्ध मानी गई है।