विभूतिपुर: खदियाही और शाहपुर में हुई सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल, 3 रेफर
सिंघिया घाट-हरिचक मुख्य पथ पर शनिवार को दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में बीएड के छात्र-छात्रा, सीएसपी संचालक और एक बैंक कर्मी सहित पांच लोग जख्मी हो गए। इनमें से तीन की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पहली घटना खदियाही चौक के समीप हुई, जहां सड़क पार कर रही कुमकुम देवी (28) को बाइक ने टक्कर मार दी। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें।