विभूतिपुर: विभूतिपुर के कबीर चौक पर संत शिरोमणि रविदास और संत कबीर दास की प्रतिमा का अनावरण
विभूतिपुर प्रखंड अंतर्गत खोकसाहा-नरहन के बीच स्थित कबीर चौक पर रविवार को संत शिरोमणि रविदास और संत कबीर की प्रतिमाओं का अनावरण किया गया। इस अवसर पर आयोजित समारोह में वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि इन दोनों महान संतों की शिक्षाएं सदियों बाद भी पूर्ण रूप से प्रासंगिक हैं और उनके बताए मार्ग पर चलकर कोई भी व्यक्ति अपने जीवन को सफल बना सकता है।