नीम चक बथानी: सीमापर गांव से पुलिस ने जन वितरण प्रणाली विक्रेता को गिरफ्तार कर जेल भेजा
नीमचक बथानी थाना क्षेत्र के सीमा पर गांव में पुलिस ने छापेमारी कर जन वितरण प्रणाली विक्रेता नरेश चौधरी को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया गया है। इस संबंध में नीमचक बथानी थाना अध्यक्ष देवेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि 17 सितंबर 2025 को नीमचक बथानी के खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी खुर्शीद अहमद के द्वारा नरेश चौधरी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराया गया था।