कानपुर देहात के रसूलाबाद पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बार-बार PDA की परिभाषा बदलने को लेकर उठ रहे सवालों पर स्थिति स्पष्ट करते हुए इसकी परिभाषा को विस्तृत बताया। उन्होंने कहा कि जो लोग PDA का अर्थ नहीं समझ पा रहे हैं, उन्हें इसे समझने की जरूरत है। इस दौरान उन्होंने विपक्षी दलों और सरकार पर भी निशाना साधा।
दरअसल, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव रसूलाबाद क्षेत्र के पहाड़पुर गांव में करनाल जितेंद्र सिंह यादव के निवास स्थान पर पहुंचे थे। यहां उन्होंने उनके दिवंगत भाई स्वर्गीय राघवेंद्र सिंह यादव के परिवार से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। अखिलेश यादव ने दिवंगत राघवेंद्र सिंह यादव के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इसके बाद मीडिया से बातचीत के दौरान अखिलेश यादव ने PDA समेत कई मुद्दों पर अपनी बात रखी और प्रदेश सरकार को घेरा। उन्होंने PDA की अवधारणा को व्यापक बताते हुए उन लोगों पर भी निशाना साधा, जो इसके अर्थ को लेकर सवाल उठाते हैं।