कानपुर देहात के रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के बन्दरहा नहर पुल के पास तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर सब्जी खरीदने आए लोगों को टक्कर मारते हुए नहर में जा गिरी। हादसे में दो लोग घायल हुए।
सूचना पर सीओ आलोक चौधरी व कोतवाल शिव नारायण सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। हाइड्रा की मदद से पिकअप को नहर से बाहर निकाला गया। ग्रामीणों ने वाहन के नीचे लोगों के दबे होने की आशंका जताई थी, लेकिन जांच में कोई व्यक्ति या बाइक नहीं मिली। घायलों को सीएचसी रसूलाबाद में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पिकअप कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
Derapur, Kanpur Dehat | Aug 16, 2026