उचकागांव: उचकागांव थाने की पुलिस ने जमसड़ गाँव से एक वारंटी को गिरफ्तार किया
उचकागांव थाना क्षेत्र के जमसड गांव में पुलिस ने सूचना के आधार पर छापेमारी कर वारंटी कसम साह को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि मामले में फरार चल रहा था जिसको लेकर कोर्ट द्वारा जारी वारंट के आधार पर पुलिस ने गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार वारंटी को मंगलवार की दोपहर 3:05 में न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।