बहराइच: नेजाभार के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मिला अज्ञात बुजुर्ग का शव, पुलिस जांच में जुटी
जिले के पयागपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नेजाभार के पास संदिग्ध परिस्थितियों में अज्ञात बुजुर्ग का शव बरामद हुआ। जिसकी सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए शव 72 घंटे के लिए शव मर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस अब पहचान में जुट गई है। शुक्रवार को पयागपुर पुलिस ने बताया कि अज्ञात बुजुर्ग का शव बरामद हुआ है। पहचान कराई जा रही है।