बहराइच: अंगनापारा के पास अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा पलटा, हादसे में चार लोग हुए घायल
जिले के फखरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अंगनापारा के पास अनियंत्रित होकर ई रिक्शा पलट गया। इस हादसे में चार लोग घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। परिजनों द्वारा शुक्रवार सुबह जानकारी देते हो बताया कि अनियंत्रित होकर ई रिक्शा पलटा है। जिसमें चार लोग घायल हो गए। जिनका इलाज जारी है।