बहराइच: बहराइच पॉक्सो कोर्ट ने नाबालिग से दुष्कर्म मामले के अभियुक्त को दोषी करार देते हुए सुनाई 3 साल की कारावास की सजा
बहराइच पॉक्सो कोर्ट ने नाबालिग से दुष्कर्म मामले के आरोपी को दोषी करार देते हुए शुक्रवार को 3 साल कैद की सजा सुनाई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला शासकीय अधिवक्ता पॉक्सो कोर्ट संत प्रताप सिंह ने शुक्रवार शाम करीब 5 बजे बताया कि घटना वर्ष 2018 में फखरपुर थाना क्षेत्र में हुई थी इस मामले में कोर्ट ने आरोपी को दोषी कर देते हुए सजा सुनाई है ल।