जिले में दरगाह थाने के नूरूद्दीन चक निवासी बालक गुरुवार शाम बाल कटाने सैलून जा रहा था। तेज रफ्तार बाइक सवार उसे टक्कर मार कर फरार हो गया। टक्कर से बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने घायल बालक को जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया है। जहां इलाज जारी हैं।