बहराइच: पहिया गांव में चचेरे ससुर की पिटाई से महिला घायल, इलाज जारी है
बहराइच जिले में फखरपुर थाना क्षेत्र के पहिया गांव निवासी महिला को परिजन घायल अवस्था में अस्पताल लेकर आए। रेनू का आरोप है कि दो दिन पहले गाय का दूध निकालने में देरी होने से नाराज होते हुए रिश्ते में लगने वाले चचेरे ससुर ने जमकर पिटाई की। इससे उन्हें गंभीर चोटें आईं हैं। पति कानपुर में रहकर रोजगार करते है। पुलिस जांच में जुट गई है।