भोरे: घोरठ गांव में बालू रखने के विवाद पर पड़ोसियों ने मां-बेटी से की मारपीट, पुलिस जांच में जुटी
भोरे थाना क्षेत्र के घोरठ गांव में दरवाजे पर बालू रखने के विवाद को लेकर पड़ोसियों द्वारा एक महिला और उसकी पुत्री के साथ लाठी डंडा से मारपीट कर घायल करने तथा दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़िता की शिकायत पर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसमें पीड़िता हरिकांत यादव की पत्नी सविता कुमारी ने पड़ोसियों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।