देहरादून: ISBT हरिद्वार बायपास पर युवक का खतरनाक स्टंट, वीडियो वायरल
ISBT हरिद्वार बायपास के पास एक युवक खुलेआम सड़क पर खतरनाक स्टंट करता नजर आया। तेज रफ्तार में बाइक पर बैलेंस बिगाड़ने और ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाने का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सड़क पर चल रहे दूसरे वाहन चालकों की जान को खतरे में डालते हुए यह युवक मानो हादसे को न्योता दे रहा था। गनीमत रही कि समय रहते कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।