देहरादून: लाल किले के पास धमाके के बाद उत्तराखंड में हाई अलर्ट, देहरादून समेत सीमावर्ती इलाकों में बढ़ाई गई चौकसी
दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए धमाके के बाद उत्तराखंड पुलिस सतर्क हो गई है। इसी कडी में दून पुलिस ने सीमावर्ती क्षेत्र आशारोडी समेत अन्य क्षेत्रों में हर आने जाने वाले वाहनों की विशेष चेकिग की है. राज्यभर में हाई अलर्ट जारी करते हुए सुरक्षा एजेंसियों को चौकसी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।