देहरादून के नंदा की चौकी के पास 16 सितम्बर को टूटा पुल अब तक नहीं बन पाया है। करीब दो महीने बीत जाने के बाद भी स्थायी पुल का निर्माण शुरू नहीं होने से लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। मंगलवार को अस्थाई पुल पर एक एम्बुलेंस फंस गई, जिससे कुछ देर के लिए अफरातफरी की स्थिति बन गई।