सुनेल: गागरीन बांध की नहर का पानी दूसरे दिन सुनेल क्षेत्र में पहुंचा, किसानों को मिलेगा लाभ
गागरीन बांध का पानी गुरुवार दोपहर करीब 1:00 बजे सुनेल क्षेत्र में पहुंच गया है।जिसका लाभ किसानों को मिलेगा। जल संसाधन विभाग के कनिष्ठ अभियंता वैभव पाटीदार ने बताया है कि बुधवार से बांध की मुख्य नहर में दूसरे चरण का जल संचालन का कार्य शुरू कर दिया है।आज दूसरे दिन बांध का पानी सुनेल तहसील क्षेत्र में पहुंच चुका है।