बड़ी सादड़ी। भाजपा ग्रामीण मंडल की मंडल स्तरीय बैठक रविवार को उपखंड क्षेत्र के बोहेड़ा गांव में हुई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा और आगामी कार्यक्रमों, बूथ सशक्तिकरण तथा कार्यकर्ताओं की समस्याओं पर चर्चा हुई। मुख्य अतिथि मंडल अध्यक्ष तुलसीराम शर्मा ने कार्यकर्ताओं से संग चर्चा की है।