मोहनपुर थाना क्षेत्र के बिंदगामा के समीप ताजपुर–बख्तियारपुर फोरलेन परियोजना के तहत निर्माणाधीन ओवरब्रिज पर कार्य के दौरान एक दर्दनाक हादसे में मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के निगाही गांव निवासी पुताई कोल के 42 वर्षीय पुत्र अमृत लाल कोल के रूप में की गई है।