🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | प्रतापगढ़
एसपी दीपक भूकर ने की अपराध गोष्ठी, अपराधियों पर शिकंजा कसने के दिए सख्त निर्देश
प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने साईं कॉम्प्लेक्स, पुलिस लाइन में अपराध गोष्ठी आयोजित कर जिले की अपराध एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की।
बैठक में एएसपी पूर्वी आलोक कुमार, एएसपी पश्चिमी बृजनन्दन राय, सभी क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी एवं शाखा प्रभारी मौजूद रहे।
एसपी ने वांछित व वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी, लंबित मामलों में प्रभावी कार्रवाई और अपराध नियंत्रण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही थाना स्तर पर आने वाली शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने तथा पीड़ितों की समस्याओं को प्राथमिकता से सुनने के निर्देश दिए।
👉 एसपी ने साफ कहा—अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के साथ पुलिसिंग को और अधिक जनोन्मुखी बनाया जाए।
Pratapgarh, Pratapgarh | Sep 14, 2026