चंदौली नगर क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ गुरुवार शाम पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। सड़कों व फुटपाथों पर दुकान लगाकर यातायात बाधित कर रहे फल व सब्जी विक्रेताओं सड़कों पाटिल से हटकर दुकान लगाने की हिदायत दी गई। पुलिस ने चेतावनी दी कि दोबारा अतिक्रमण करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। अभियान के दौरान कई दुकानदारों ने स्वयं ही अपना दुकान सड़क से हटा लिया।