रीवा जिले के प्रभारी मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री जी ने 25 वर्षों तक गरीबों और आमजनों की सेवा की है। इसका संदेश सेवा संकल्प अभियान जन-जन तक पहुंचाएगा। प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि अच्छे समन्वय के साथ अभियान से जुड़े कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं।
रीवा शहर की बाढ़ की समस्या को दूर करना बड़ी चुनौती है। इस समस्या को हल करने के लिए वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ कार्य योजना बनाएंगे।
PMO India CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Prahlad Singh Patel Jansampark Madhya Pradesh
#NarendraModi
#सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan
Rewa, Madhya Pradesh | Sep 19, 2026