‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी से वडनगर, गुजरात के लिए निकली बाइक यात्रा के रूट क्रमांक-9 के गुढ़ विधानसभा क्षेत्र में आगमन पर भव्य यात्रा में उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने सहभागिता कर सभी यात्रियों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस दौरान उप मुख्यमंत्री सहित सभी बाइक यात्रियों ने श्री भैरवनाथ लोक में दर्शन-पूजन किया। तत्पश्चात वाराणसी से यात्रा के साथ लाए गए विशाल कलश का विधिवत पूजन किया। इस अवसर पर गुढ़ विधायक श्री नागेंद्र सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री वीरेंद्र गुप्ता उपस्थित रहे।
यह यात्रा आदरणीय प्रधानमंत्री जी के जनसेवा के प्रति अपार समर्पण एवं राष्ट्र निर्माण के प्रति उनके निःस्वार्थ सेवाभाव को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से निकाली गई है।
PMO India CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Rajendra Shukla Jansampark Madhya Pradesh
#NarendraModi
#सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan
#Rewa #रीवा
Rewa, Madhya Pradesh | Sep 19, 2026