फर्रुखाबाद: जहानगंज में ओमनी कार से बाइक सवार की टक्कर, मां-बेटा हुए घायल, जिला अस्पताल लोहिया में कराया गया भर्ती
जहानगंज के गांव नगला पाल निवासी विश्वनाथ पुत्र जागेश्वर सिंह बाइक पर बैठकर अपनी मां उर्मिला देवी को नवाबगंज मौसी के घर जा रहा था।जैसे ही विश्वनाथ बाइक लेकर जहानगंज पहुंचा। तभी ओमनी कार से विश्वनाथ की बाइक टकरा गई। जिसमें बाइक सवार विश्वनाथ और उसकी मां उर्मिला देवी घायल हो गई। दोनों घायलों को जिला अस्पताल लोहिया में भर्ती कराया गया। जहाँ पर इलाज जारी है।