राजनांदगांव: संभाग आयुक्त ने राजनांदगांव कलेक्ट्रेट स्थित जिला निर्वाचन कार्यालय एवं लोक सेवा केंद्र का किया निरीक्षण
संभाग आयुक्त सत्यनारायण राठौर ने राजनांदगांव कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित जिला निर्वाचन कार्यालय एवं लोक सेवा केंद्र का निरीक्षण किया।इस दौरान कलेक्टर संजय अग्रवाल और अन्य अधिकारी मौजूद रहे,जहां उन्होंने लोक सेवा केंद्र में जन सामान्य से रूबरू होते हुए जानकारी ली।उन्होंने जिला निर्वाचन कार्यालय में संधारित पंजी का अवलोकन किया और जानकारी ली।