राजनांदगांव: राजनांदगांव नगर निगम कार्यालय स्थित अपने कक्ष में आयुक्त ने तकनीकी अधिकारियों की ली बैठक, दिए आवश्यक दिशा निर्देश
राजनांदगांव नगर निगम कार्यालय स्थित अपने कक्ष में नगर निगम आयुक्त अभिषेक गुप्ता ने तकनीकी अधिकारियों की बैठक लेकर शहर में चल रहे निर्माण कार्यों एवं योजनाओं के कार्यों को अतिशीघ्र पूर्ण करने और लोकसभा निर्वाचन के लिए पोलिंग बूथ में आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने दिशा निर्देश दिए हैं,इस दौरान विभिन्न अधिकारी कर्मचारी बैठक में मौजूद रहे।