राजनांदगांव: संभाग आयुक्त ने कलेक्ट्रेट के प्रथम तल में जिला स्तरीय मीडिया प्रमाण एवं निगरानी समिति के मीडिया सेंटर का किया निरीक्षण
संभाग आयुक्त सत्यनारायण राठौर ने लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिए राजनांदगांव कलेक्ट्रेट के प्रथम तल में स्थित जिला स्तरीय मीडिया प्रमाणन एवं निगरानी समिति के मीडिया सेंटर का निरीक्षण किया।इस दौरान कलेक्टर संजय अग्रवाल उपस्थित रहे,उन्होंने मीडिया सेंटर का निरीक्षण कर अधिकारी कर्मचारियों को गंभीरता पूर्वक कार्य करने और ड्यूटी पर तैनात रहने निर्देश दिए हैं।