राजनांदगांव: शहर के विभिन्न मिष्ठान भंडारों में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा दी गई दबिश, मिठाइयों के लिए गए सैंपल
राजनांदगांव शहर के विभिन्न मिष्ठान भंडारों में आगामी होली त्यौहार के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा मिष्ठान भंडारों में दबिश देकर मिठाइयों की सैंपल जांच के लिए भेजी गई है।खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांच और अन्य मानकों को देखने के लिए यह कार्रवाई खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा की गई है,जहां सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है।