राजनांदगांव: लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिए नगरनिगम क्षेत्र की एसएलआरएम सेंटर और नगर निगम अधिकारी कर्मचारियों ने जागरूकता के लिए ली शपथ
आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिए मतदाता जागरूकता अभियान के तहत नगर निगम सभागृह में नगर निगम अधिकारी कर्मचारियों ने सतप्रतिशत मतदान एवं मतदान के लिए प्रेरित करने शपथ ली।इसके साथ ही नगर निगम सीमा क्षेत्र के एसएलआरएम सेंटर में स्वच्छता दीदीयो ने रंगोली के माध्यम से मतदान करने संदेश देते हुए मतदान करने शपथ ली है और जागरूकता के लिए शपथ लेकर मतदान करने अपील की है