जमुई: BPALM रेजिमेन दवा को लेकर जिला यक्ष्मा केंद्र में हुई बैठक, अब टीबी मरीजों को केवल 6 माह की ही दी जाएगी दवा
Jamui, Jamui | Jun 14, 2025 सदर अस्पताल परिसर स्थित जिला यक्ष्मा केंद्र में शनिवार की दोपहर 1:30 बजे BPALM रेजिमेन दवा को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। उक्त बैठक में जिले के वरीय यक्ष्मा प्रर्यवेक्षक शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. अरविन्द कुमार ने की। बैठक में भारत सरकार द्वारा जारी बीपीएएलएम रेजिमेन दवा पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।