जमुई: DM ने निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन एवं खेल मैदान का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
Jamui, Jamui | Jun 14, 2025 जिलाधिकारी नवीन के द्वारा लक्ष्मीपुर प्रखंड के ककनचौर ग्राम पंचायत में निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन और खेल मैदान का शुक्रवार की दोपहर बाद 3:00 बजे निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्य एजेंसी को भवन निर्माण कार्य में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए सभी पंचायतों में पंचायत सरकार भवन का निर्माण कराया जाना है।