सिंगरौली: खुटार चौकी क्षेत्र में मारपीट और गाड़ियों में तोड़फोड़, पीड़ित ने चौकी और पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई
सिंगरौली जिले के खुटार पुलिस चौकी क्षेत्र में कुछ लोगो ने युवक के साथ मारपीट करते हुये वाहनो में तोड फोड कर दी। पीड़ित ने बताया कि हमारे दुकान पर आधा दर्जन से ऊपर लोगों द्वारा आकर हमसे और हमारे भाई से मारपीट की गई है जिसकी शिकायत हमने खुटार चौकी में दर्ज कराई सुनवाई न होने पर हमने आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।