सिंगरौली: माडा क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों पर नजर रखने हेतु पुलिस ने खुफिया तंत्र को किया अलर्ट, SP बोली- नहीं मिला कोई इनपुट
सीमावर्ती राज्य छत्तीसगढ़ एवं झारखंड में नक्सलियों पर सरकार के द्वारा किए जा रहे प्रहार के बाद नक्सली अपनी जान बचाने माडा थाना क्षेत्र के जंगलों को अपना ठिकाना बना सकते हैं ऐसी खुफिया तंत्र की रिपोर्ट आने पर सिंगरौली की पुलिस अलर्ट मोड में है।एसपी ने कहा कि माडा में अभी तक ऐसा कोई इनपुट नहीं मिला है पुलिस की पैनी नजर है और खुफिया तंत्र सक्रिय कर दिया गया है।