सिंगरौली: एनसीएल जयंत ने सीएसआर के तहत शा. पूर्व माध्यमिक विद्यालय बैगा बस्ती जयंत में बच्चों को स्कूल बैग वितरित किए
एनसीएल की जयंत परियोजना ने सीएसआर के तहत शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय बैगा बस्ती जयंत में बच्चों को नि:शुल्क स्कूल बैग्स का वितरण किया। इस दौरान उपस्थित विद्यार्थियों के मध्य विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इस दौरान कुल 58 बच्चे लाभान्वित हुए। इस अवसर पर सीएसआर टीम जयंत परियोजना एवं स्कूल के प्राचार्य तथा अन्य लोग उपस्थित रहे।