सिंगरौली: एनटीपीसी सिंगरौली के सी.एस.आर द्वारा निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में ग्रामीणों को मिली नई रोशनी
एनटीपीसी सिंगरौली के सीएसआर, संजीवनी चिकित्सालय एवं वनिता समाज के सहयोग से आसपास के सभी ग्रामीण जनों हेतु नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन 17 नवम्बर से 18 नवम्बर 2024 तक संजीवनी अस्पताल में किया गया किया ।164 मरीजों के नेत्र का सफल ऑपरेशन किया गया जिसमें कुल ओपीडी लाभार्थियों की संख्या 405 रही।