गिरिडीह: गांडेय विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस ऑब्जर्वर बसवाराज तेली ने गांडेय प्रखंड के तीन बूथों का निरीक्षण किया
गांडेय विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस ऑब्जर्वर बसवाराज तेली ने गुरुवार की दोपहर 4 बजे गांडेय प्रखंड के तीन बूथों का निरीक्षण किया। इस क्रम में उन्होंने गांडेय प्रखंड अंतर्गत उत्कर्मित मध्य विद्यालय मनकडीहा उर्दू,उत्कर्मित मध्य विद्यालय अर्जुनबाद व उत्कर्मित मध्य विद्यालय मरगोडीह का दौरा कर मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया।।