गिरिडीह: दीपावली को लेकर फायर स्टेशन अलर्ट मोड में, बस स्टैंड रोड के फायर इंचार्ज ने तैयारियों की जानकारी दी
दीपावली को लेकर गिरिडीह का फायर स्टेशन पूरी तरह से अलर्ट मोड में दिखा।बस स्टैंड रोड स्थित फायर स्टेशन इंचार्ज रविरंजन ने गुरुवार शाम 7 बजे तैयारियों की जानकारी दी।इन्होंने बताया किसी भी विषम स्थिति की सूचना मिलती है तो 2 मिनट के अंदर एक्शन लिया जा सकता है। बताया गया दीपावली को लेकर दो बड़ी गाड़ी और एक छोटी गाड़ी तैयार रखी गई है।