गिरिडीह: सिमरिया के अजय कुमार सिंह की कोडाडीह झरहा के पास हत्या, शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में हुआ
राजधनवार के सिमरिया निवासी अजय कुमार सिंह की हत्या कोडाडीह झरहा के पास हो गई। गुरुवार सुबह 9 बजे इसके शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया गया। बताया गया कि अजय कुमार सिंह कोलकाता में रहते हैं और वहीं से ये अपने घर आ रहे थे। बुधवार को सरिया स्टेशन में उतरे और अपने घर जा रहे थे।