गिरिडीह: पीरटांड़ के चलकरी में सड़क हादसे में बहमुनी किसकु की मौत, सदर अस्पताल में हुआ शव का पोस्टमार्टम
पीरटांड़ के चलकरी गांव निवासी बहमुनी किसकु की मौत सड़क हादसे में हो गई। गुरुवार को 10 बजे इसके शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया गया। बताया गया कि पतीराम टुडू की पत्नी बहमुनि किसकु बाइक से अपने भाई कालू राम किसकु के साथ ताराटांड़ गई थी। ताराटांड़ में पेट्रोल पंप पर बाइक में पेट्रोल डलवाने गई। इसी बीच किसी दूसरे मोटरसाइकिल से इसके बाइक की टक्कर हो गई।