गिरिडीह: सदर प्रखंड के चूंजका और अन्य पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया पुलिस ऑब्जर्वर बस्वराज तेली ने
सदर प्रखंड के चूंजका समेत अन्य पोलिंग बूथों का निरीक्षण गुरुवार को 12 बजे पुलिस ऑब्जर्वर बस्वराज तेली ने किया। इस दौरान पूर्णानगर, गादी श्रीरामपुर पंचायत के विभिन्न का भी निरीक्षण किया गया।साथ ही स्थानीय लोगों से बातचीत की गई और चुनाव के दौरान सुरक्षा के पहलुओं पर चर्चा की गई।