इटाढ़ी: डीएम की जन सुनवाई में पहुंचे 42 मामले, राजस्व विभाग से जुड़े सबसे अधिक आवेदन
Itarhi, Buxar | Jul 6, 2026 जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय सभाकक्ष में सोमवार को सात निश्चय-03 के तहत संचालित "सबका सम्मान-जीवन आसान" कार्यक्रम के अंतर्गत डीएम साहिला ने जन सुनवाई किया। इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता तथा विभिन्न प्रखंडों के पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक से जुड़े रहे।