टोंक: मेहंदवास थाना पुलिस ने 8 प्रकरण दर्ज कर 16 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार
Tonk, Tonk | Apr 18, 2025 मेहंदवास थाना अधिकारी ओमप्रकाश ने शुक्रवार को बताया कि टोंक जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के आदेशानुसार पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुल आठ प्रकरण दर्ज कर 16 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।जिसमें आर्म्स एक्ट में दो, जुआ अधिनियम में चार, आरएनसी एक्ट में दो, एक्साइज एक्ट में एक ,धूम्रपान अधिनियम में एक तथा 6 को शांतिभंग व अन्य मामलों में गिरफ्तार किया है।