परबतसर: BDO के समर्थन में सर्व समाज के लोगों ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन दिया, विधायक ने BDO को हटाने की की थी मांग
विधायक रामनिवास गावड़िया द्वारा पंचायत समिति परबतसर की BDO कविता जसोरिया को विधानसभा में हटाने की मांग की थी। इसके विरोध में अब सर्व समाज के लोगों ने पंचायत राज मंत्री के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन दिया। इस दौरान लोगों ने विकास अधिकारी कविता के समर्थन में ज्ञापन दिया एवं पंचायत समिति में हुए कार्यों की निष्पक्ष जांच की मांग की।