परबतसर: ASP कार्यालय में पुलिस अधिकारियों ने गुम हुए मोबाइल लौटाए, लोगों ने जताया पुलिस का आभार
साइबर शील्ड अभियान को लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधिकारियों ने गुम ओर चोरी हुए मोबाइलों को मालिकों को सुपुर्द किये। इस मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जैन एवं थाना अधिकारी जगदीश प्रसाद मीणा ने मोबाइल दिए। इस मौके पर लोगों ने पुलिस का आभार जताया। जानकारी के अनुसार 16 मोबाइल वापस दिए गए।