परबतसर: विधायक रामनिवास गावड़िया ने ग्राम पंचायत झालरा के लिखियास में उप स्वास्थ्य केंद्र का किया लोकार्पण
परबतसर विधायक रामनिवास गावड़िया ने ग्राम पंचायत झालरा के ग्राम लिखियासर में उप स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण किया। इस मौके पर ग्रामीणों ने विधायक गावड़िया का घोड़े पर बैठ कर जुलूस निकाला एवं स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम के लिए विधायक गावड़िया ने ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया एवं कहा कि हम सब मिलकर परबतसर विधानसभा की प्रगति के लिए कार्य करेंगे।